Cricketer Shashank Singh News Today: ‘मेरी मां ने डिलीट करवाए थे वीडियो…क्योंकि वो प्राइवेट थे’ कुक को पीटने के आरोप में क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

Ads

Cricketer Shashank Singh News Today: 'मेरी मां ने डिलीट करवाए थे वीडियो...क्योंकि वो प्राइवेट थे' कुक को पीटने के आरोप में क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 02:30 PM IST

Cricketer Shashank Singh News Today: 'मेरी मां ने डिलीट करवाए थे वीडियो...क्योंकि वो प्राइवेट थे' कुक को पीटने के आरोप में क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • कुक से मारपीट के आरोपों पर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी
  • उनकी मां ने केवल निजी वीडियो और फोटो डिलीट करवाए
  • विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू

भोपाल: Cricketer Shashank Singh News Today IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह और स्पेशल डीजी रिफॉर्म्स से रिटायर्ड IPS पिता शैलेष सिंह पर FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि इन्होंने अपने घर के कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। मामला दर्ज होने के बाद रातीबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अब मामले में ​क्रिकेटर शशांक सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। शशांक सिंह ने कहा है कि आरोप लगाने वाले कुक ने उनके घर के कई प्राइवेट वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया था।

हमने उसे बंधक नहीं बनाया था: शशांक सिंह

Cricketer Shashank Singh News Today क्रिकेटर शशांक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “नहीं, हमने उसे बंधक नहीं बनाया था… यह सच है कि वह कुक बनकर आया था, लेकिन वह कुक बिल्कुल नहीं था। उसे खाना बनाना नहीं आता था। वह बस मज़ा करने, वीडियो और फ़ोटो लेने और मेरे कमरे में भी घुसने आया था… क्योंकि वह ऐसी हरकतें कर रहा था, इसलिए मुझे शक है कि वह चोरी करने के इरादे से आया था। हम बहुत किस्मत वाले हैं कि अब तक की जांच में कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। यह सच है कि उसके फ़ोन में घर के वीडियो और फ़ोटो थे, इसलिए मेरी मां ने उससे उन्हें डिलीट करवाया क्योंकि वे बहुत निजी थे। पुलिस ने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है।

उसे फ़ोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा: शशांक सिंह

उन्होंने आगे कहा कि जब हमने उसे फ़ोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा, तो मेरी बहन ने 100 नंबर पर कॉल करने का सुझाव दिया। लेकिन उसने मिन्नतें कीं, और मैंने उसे जाने दिया। हो सकता है कि कोई मुझ पर ऐसे आरोप लगाए। मेरा मानना ​​है कि जो कोई भी मुझे जानता है, वह जानता है कि मेरे लिए मारपीट की बात सोचना भी नामुमकिन है। मैं गाली-गलौज करने से भी हिचकिचाता हूं, इसलिए मैं निश्चित रूप से ऐसा कुछ नहीं कर सकता था। मुझे नहीं लगता कि मुझे इस बारे में कोई सफ़ाई देने की ज़रूरत है।”

कुक ने लगाया मारपीट का आरोप

गौरतलब है कि विपेन्द्र सिंह शशांक सिंह के घर में खाना बनाने का काम करता था। विपेन्द्र का आरोप है कि रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जब उसने मोबाइल वापस मांगा तो शशांक सिंह, उनके पिता शैलेष सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। विपेन्द्र सिंह की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह, क्रिकेटर शशांक सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने गाली-गलौज मारपीट धमकी के तहत मामला दर्ज किया है।

 

IPL 2024 में चर्चा में रहे शशांक सिंह

शशांक सिंह IPL 2024 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे। उनके पिता शैलेष सिंह MP पुलिस में बड़े पदों पर रह चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद भोपाल में रह रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर शशांक सिंह या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें

शशांक सिंह ने आरोपों पर क्या सफाई दी है?

शशांक सिंह ने कहा कि कुक ने उनके घर के निजी वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए थे। उनकी मां ने केवल वे निजी वीडियो डिलीट करवाए थे और किसी को बंधक नहीं बनाया गया।

कुक ने क्या आरोप लगाए हैं?

कुक विपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि शशांक सिंह, उनके पिता शैलेष सिंह और ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और मोबाइल छीन लिया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

रातीबड़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शशांक सिंह ने कुक के बारे में क्या दावा किया?

शशांक सिंह का कहना है कि कुक खाना बनाने में सक्षम नहीं था और घर के अंदर निजी फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, जिससे उन्हें संदेह हुआ।

यह मामला फिलहाल किस स्थिति में है?

मामला जांच के अधीन है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। किसी भी आरोप पर अंतिम निष्कर्ष अभी नहीं निकला है।