CG Conversion News: धर्मांतरण को लेकर गांव में मचा बवाल, 2 परिवारों को पंचायत ने सुनाया फरमान, फैसले के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण

Ads

CG Conversion News: धर्मांतरण को लेकर गांव में मचा बवाल, 2 परिवारों को पंचायत ने सुनाया फरमान, फैसले के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 02:28 PM IST

CG Conversion News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद
  • दो परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान
  • ग्रामीणों का आरोप – धर्मांतरित परिवार सामाजिक कार्यक्रमों में भाग नहीं ले रहे

नारायणपुर: CG Conversion News प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बनाए गए हैं, इसके बाद भी ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। (Chhattisgarh Conversion News) लगातार अलग-अलग हिस्सों से धर्मांतरण का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला नारायणपुर से सामने आया है, जहां धर्मांतरण करने वाले परिवारों को ग्रामीणों ने गांव छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है।

CG Conversion News मिली जानकारी के अनुसार, मामला खड़कागांव का है। जहां ग्रामीणों और धर्मांतरित परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा मतभेद अब खुलकर सामने आ गया है। ग्रामीणों ने दो धर्मांतरित परिवारों के कुल सात लोगों, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रहने वाले सभी लोगों को सामुदायिक परंपराओं का पालन करना चाहिए। साथ ही गांव वालों का आरोप है कि धर्मांतरण के बाद संबंधित परिवार गांव के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में पहले की तरह भाग नहीं ले रहे हैं।

गांव में रहने वाले सभी लोगों को सामुदायिक परंपराओं का पालन करना चाहिए। उनका आरोप है कि धर्मांतरण के बाद संबंधित परिवार गांव के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में पहले की तरह भाग नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में सभी सामुदायिक सामूहिक कार्यक्रमों के लिए चंदा दें और देवी देवताओं को परंपारिक रूप से मानें।

रीती रिवाज मानने से किया इंकार

इस बात को लेकर ग्रामीणों और धर्मांरित लोगों में विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर बैठक कर दोनों परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान जारी कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गए है। वहीं, गांव में स्थिति को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मामला कहां का है?

नारायणपुर जिले के खड़कागांव गांव का।

कितने परिवारों पर विवाद हुआ?

दो धर्मांतरित परिवारों पर।

कितने लोग प्रभावित हुए?

कुल सात लोग, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।