उप्र: सोनभद्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत

Ads

उप्र: सोनभद्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 05:41 PM IST

सोनभद्र, 14 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक मोटरसाइकिल के टकराने की दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार देर रात कर्मा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास हुआ।

कर्मा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सूर्यभान ने बताया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी मुन्ना (27) और मड़िहान क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र कुमार पाल (22) मोटरसाइकिल से रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मुन्ना ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र