Sonbhadra Blackmail Case: CBI का अधिकारी बनकर युवतियों का उठाया फायदा, न्यूड्स वायरल करने की धमकी देकर करता था ये घिनौना काम, मामला सुनकर अधिकारी भी रह गए दंग

Ads

Sonbhadra Blackmail Case: न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को डराने और उनसे धन उगाही करने वाले अंतरजनपदीय साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 11:26 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 12:10 PM IST

sonbhadra news/ image source: IBC24

सोनभद्र: उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर के आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, जिले की साइबर क्राइम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को डराने और उनसे धन उगाही करने वाले अंतरजनपदीय साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

Sonbhadra News: यह है पूरा मामला

साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने कानपुर नगर से इस संगठित गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त खुद को CBI अधिकारी बताकर फोन करते थे, गाली-गलौज, जान से मारने और न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। महिलाओं से जुड़े अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

online fraud case: पुलिस न क्या बताया ?

एएसपी अनिल कुमार के मुताबिक Sonbhadra Blackmail Case थाना चोपन क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक महिला की शिकायत पर यह पूरा नेटवर्क सामने आया। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को CBI अधिकारी बताते हुए मोबाइल हैक करने, न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जांच शुरू की गई।

कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड लेते थे आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड लेते थे और उन्हीं सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगी में करते थे। व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए AI तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो तैयार कर पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जाता था। टीम ने कानपुर नगर में दबिश देकर संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक 100 से अधिक सिम कार्ड के इस्तेमाल से देशभर में साइबर ठगी किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।

इस गिरोह से जुड़े मामलों में सोनभद्र की कई पीड़िताओं की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें :-