Bhopal Bijli Bill News: बिजली बिल बकाया तो घर के बाहर तैनात हुए बंदूकधारी! राजधानी में बिजली विभाग का डराने वाला कदम, अब कार्रवाई पर उठे सवाल

Ads

Bhopal Bijli Bill News: बिजली बिल बकाया तो घर के बाहर तैनात हुए बंदूकधारी! राजधानी में बिजली विभाग का डराने वाला कदम, अब कार्रवाई पर उठे सवाल

  • Reported By: Harpreet Kaur

    ,
  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 10:24 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 11:37 AM IST

Bhopal Bijli Bill News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बिल नहीं भरा तो घर पर बंदूकधारी!
  • बकायादारों के घर तैनात हथियारबंद गार्ड
  • बिजली विभाग का चौंकाने वाला कदम

भोपाल: Bhopal Bijli Bill News:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कार्रवाई के बाद भी उपभोक्ताओं ने दोबारा अवैध रूप से बिजली कनेक्शन जोड़ लिए। इसे रोकने के लिए बिजली विभाग ने अब सख्त कदम उठाया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिजली विभाग का चौंकाने वाला कदम (Bhopal electricity bill news)

Bhopal Bijli Bill News:  बिजली कंपनी ने बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए न केवल उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की है, बल्कि दोबारा कनेक्शन न जोड़े जाएं, इसके लिए हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की जा रही है, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल की बकाया राशि जमा नहीं की है।

भोपाल के भानपुर इलाके में ऐसे ही कुछ बकायादारों के घरों के बिजली कनेक्शन काटने के बाद बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। वहीं, बकायादारों का कहना है कि बिजली कंपनी के इस कदम से उनकी सार्वजनिक रूप से बेइज्जती हुई है। हालांकि, मीडिया की मौजूदगी को देखते ही सुरक्षा कर्मी मौके से हटते नजर आए।

यह भी पढ़ें

"Bhopal electricity bill recovery" के लिए बिजली विभाग ने सख्ती क्यों बढ़ाई है?

बिजली बिल की भारी बकाया राशि और बार-बार अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।

"Electricity connection disconnection Bhopal" में हथियारबंद सुरक्षा क्यों तैनात की गई?

कुछ उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बाद दोबारा चोरी से लाइन जोड़ लेते हैं, इसे रोकने और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए हथियारबंद गार्ड तैनात किए गए हैं।

"Bhopal power company action" पर उपभोक्ताओं की क्या प्रतिक्रिया है?

कई बकायादारों ने इसे सार्वजनिक अपमान बताया है, हालांकि बिजली कंपनी इसे नियमों के तहत जरूरी कार्रवाई बता रही है।