Reported By: Dhanendra Pratap Singh
,Manish Patel Brahmin girl Viral Video/Image Source: Manish Patel
रीवा: Manish Patel Viral Video: अपनी कॉमेडी और देसी अंदाज़ के वीडियो से सोशल मीडिया पर पहचान बना चुके रीवा के कलाकार मनीष पटेल एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला किसी हल्के-फुल्के मज़ाक का नहीं, बल्कि एक विशेष समाज की भावनाओं को आहत करने से जुड़ा है।
विवाद की शुरुआत वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) से ठीक पहले मनीष पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो से हुई। वीडियो का कथित शीर्षक ‘ब्राह्मण लड़की पटाने के बाद’ बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। समाज के प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी विशेष जाति या समाज की महिलाओं को निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित होता है।
Manish Patel Viral Video: लोगों का आरोप है कि इस तरह का कंटेंट समाज को बांटने और भावनाओं को आहत करने वाला है। विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर मनीष पटेल के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने वीडियो हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों ने इस मामले में प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील भी की है। फिलहाल मनीष पटेल की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर विरोध तेज़ हो रहा है, उससे आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।