Shehzad Poonawalla Mother Accident: शहजाद पूनावाला की मां को कार वाले ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, भाजपा प्रवक्ता ने शेयर किया वीडियो

Ads

Shehzad Poonawalla Mother Accident: शहजाद पूनावाला की मां को कार वाले ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, भाजपा प्रवक्ता ने शेयर किया वीडियो

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 10:16 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 11:39 AM IST

Shehzad Poonawalla Mother Accident: शहजाद पूनावाला की मां को कार वाले ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती / Image: Viral Video X

HIGHLIGHTS
  • कार सवार ने शहजाद पूनावाला की बुजुर्ग मां को टक्कर मार दी
  • टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके कूल्हे की हड्डी (Hip Bone) टूट गई
  • शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि उनकी मां को जानबूझकर टक्कर मारी गई

पुणे: Shehzad Poonawalla Mother Accident भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां हादसे का शिकार हो गईं हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने आरोप लगाया है कि उनकी मां को जानबूझकर टक्कर मारी गई है। बताया जा रहा है के इस घटना में पूनावाला की मां को गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानबूझकर टक्कर मारी: शहजाद पूनावाला

Shehzad Poonawalla Mother Accident हादसे का वीडियो शेयर करते हुए पूनावाला ने अपने एक्स पर लिखा है कि ‘कुछ घंटे पहले एक बेहद घृणित इंसान ने जानबूझकर मेरी मां पर अपनी कार चलाई – जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और फिर वह भाग गया। माताजी की बहुत जल्द एक सर्जरी करानी पड़ेगा। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’ उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां सबसे दयालु और सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं और इस उम्र में उनके साथ यह होना मुझे अंदर तक कचोट रहा है।’ उन्होंने पुणे पुलिस के साथ पोस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा, ‘आशा है कि पुणे पुलिस उस व्यक्ति को त्वरित गिरफ़्तार कर यह सुनिश्चित करेगी कि उसे उचित सजा मिले।’

 

वायरल हो रहा वीडियो

शहजाद पूनावाला के भाई और राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने लिखा, ‘ये सब क्या हो रहा है? मेरी मां सीनियर सिटिजन हैं, जो मेरे ड्राइवर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के साथ गईं थीं और जब वो लोग गैस भरवा रहे थे, तब वह पास में ही खड़ी इंतजार कर रहीं थीं। तब किसी ने उन्हें टक्कर मारी (जानबूझकर लग रहा है) और भाग गया।’

उन्होंने एक्स रे भी एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने भी पुणे पुलिस से आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, ‘जानबूझकर किया गया या नशे में किया गया। ये जांच में सामने आ जाएगा। पर दुख होता है कि सीनियर सिटिजन मां को इस दर्द से गुजरना पड़ा।’

ये भी पढ़ें

 

घटना कहाँ और कब हुई?

यह घटना पुणे में हुई, जब पूनावाला की मां अपने ड्राइवर और असिस्टेंट के साथ बाहर गई थीं और एक पेट्रोल/गैस पंप के पास खड़ी थीं।

शहजाद पूनावाला की मां की स्थिति कैसी है?

उनकी हालत स्थिर है लेकिन गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है और ऑपरेशन की जरूरत है।

क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है?

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल वह फरार है।

तहसीन पूनावाला ने क्या संदेह जताया है?

तहसीन ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है कि यह कृत्य "जानबूझकर" किया गया है या चालक "नशे की हालत" में था, यह जांच का विषय है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुणे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के कैमरों की जांच की जा रही है ताकि कार के नंबर और ड्राइवर की पहचान हो सके।