Toll Plaza Viral Video: बेखौफ टोलकर्मियों की शर्मनाक हरकत, महज इस बात को लेकर महिला के खींचे बाल, परिवार से भी की अभद्रता, जो पता चला…

Ads

Toll Plaza Viral Video: उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, राज्यमार्ग SH 5A पर जहाँ एक टोल प्लाजा पर महिला के साथ मारपीट के बाद हालात बेकाबू हो गए।

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 02:47 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 02:55 PM IST

toll plaza

HIGHLIGHTS
  • महिला से मारपीट का आरोप
  • परिजनों से भी हाथापाई
  • तोड़फोड़ से यातायात प्रभावित

सोनभद्र: उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, राज्यमार्ग SH 5A पर जहाँ एक टोल प्लाजा पर महिला के साथ मारपीट के बाद हालात बेकाबू हो गए। आरोप है कि टोलकर्मियों ने न सिर्फ महिला से अभद्रता की, बल्कि उसके परिजनों के साथ भी हाथापाई की। घटना के बाद राज्य मार्ग SH 5A पर स्थित टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ, तोड़फोड़ की गई । वही मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Sonbhadra Toll Plaza Violence: यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर आज उस वक्त बड़ा हंगामा हो गया जब टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद के दौरान चार से पांच टोलकर्मियों ने एक महिला यात्री आरती पाण्डेय के साथ मारपीट और अभद्रता शुरू कर दिया। महिला के परिजन जब बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
और पीड़िता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Sonbhadra Toll Plaza News: कई सामाजिक संगठनों के लोग टोल प्लाजा पर पहुंच गए

Toll Plaza Viral Video के मामले की जानकारी फैलते ही सवर्ण आर्मी और अधिवक्ताओं समेत कई सामाजिक संगठनों के लोग टोल प्लाजा पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने महिला के साथ मारपीट की घटना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान टोल प्लाजा पर हंगामा और तोड़फोड़ की भी खबर है, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पीड़िता की ओर से पुलिस और प्रशासन को
लिखित शिकायत दी गई है। मांग की गई है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी टोलकर्मियों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई हो।

Sonbhadra Police Action: दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा का कहना है कि मामले में आरती पांडेय की तरफ से तहरीर लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें :-