BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:30 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:30 pm

वाराणसी, एक अक्टूबर (भाषा) दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही उड़ान में संभावित हवाई हादसा टालने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर बृहस्पतिवार को वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, अनुष्ठान का उद्देश्य पायलट के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करने के साथ-साथ उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानव जीवन की रक्षा के प्रयासों का सम्मान करना था।

इस अवसर पर 21 पुजारियों ने कुशा मिश्रित जल से रुद्राभिषेक किया। वहीं, 11 पुजारियों ने कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, शाम को नमो घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर होने वाली गंगा आरती के दौरान भी विशेष प्रार्थनाओं की व्यवस्था की गई।

श्री काशी विश्वनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कैप्टन मच्छार के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए ये अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं। यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस पोस्ट के जवाब में की गई, जिसमें उन्होंने बहादुर पायलट की सराहना की थी।

मंदिर ट्रस्ट ने कहा, ‘‘बाबा विश्वनाथ उन्हें (कैप्टन मच्छार) को शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए उन्हें दीर्घायु प्रदान करें।’’

आयोजकों के अनुसार, यह प्रार्थना ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की सनातन भावना और सार्वभौमिक भाईचारे की भावना को समर्पित थी।

मच्छार दुबई से तेल अवीव जा रही उस उड़ान में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला किया था। विमान में 174 लोग सवार थे।

गंभीर चोट के बावजूद मच्छार ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू कर लिया। विमान को बाद में सऊदी अरब के ताबुक की ओर मोड़ा गया और वहां सुरक्षित उतारा गया।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छार को सभी 174 लोगों की जान बचाने वाला ‘सच्चा नायक’ बताया है।

मुंबई निवासी मच्छार को वाणिज्यिक विमान उड़ाने का 13 वर्ष से अधिक का अनुभव है और उनके पास 9,500 से अधिक उड़ान घंटों का अनुभव है। उन्होंने स्पाइसजेट में 11 वर्ष से अधिक समय तक काम किया, जहां वह लाइन ट्रेनिंग कैप्टन भी रहे। वह जून 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

People also search for:UP Pilot Puja
शहर की खबरें
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm