एसटीएफ ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया, 25 क्विंटल गांजा बरामद

एसटीएफ ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया, 25 क्विंटल गांजा बरामद

एसटीएफ ने पांच तस्करों को  गिरफ्तार किया, 25 क्विंटल गांजा बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: September 10, 2021 10:53 pm IST

लखनऊ, 10 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने ओडिशा से मादक पदार्थ की तस्करी कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आपूर्ति करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच क्विंटल गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जाती है।

पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि एसटीएफ टीम ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से राकेश कुमार यादव निवासी मधुबनी-बिहार, प्रमोद सिंह निवासी मथुरा, अखिलेश शर्मा निवासी सदर, मथुरा, रिंकू निवासी गाजियाबाद और लाखन सिंह मूल निवासी जेवर, गौतम बुद्ध नगर को शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 98 बोरियों में भरा 25 क्विंटल गांजा, एक ट्रक, एक कार, नौ मोबाइल फोन, दो फर्जी ई-वे बिल, 17,200 रुपये नकद और जीपीएस उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

भाषा आनन्द नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में