उप्र विधानसभा: छह अगस्त को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से नवाजे जाएंगे सुरेश खन्ना

उप्र विधानसभा: छह अगस्त को 'उत्कृष्ट विधायक' सम्मान से नवाजे जाएंगे सुरेश खन्ना

उप्र विधानसभा: छह अगस्त को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से नवाजे जाएंगे सुरेश खन्ना
Modified Date: August 4, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: August 4, 2026 7:43 pm IST

लखनऊ, चार अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा राज्य सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को छह अगस्त को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से सम्मानित करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में यह जानकारी दी। खन्ना का चयन विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 2023 के नियम 269-आर के तहत गठित उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार समिति द्वारा किया गया है।

शाहजहांपुर जिले के निवासी 73 वर्षीय सुरेश खन्ना 1989 से लगातार शाहजहांपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत रहे हैं। वह नौवीं बार विधानसभा के सदस्य हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि स्नातक खन्ना पेशे से अधिवक्ता हैं। वर्ष 1991 में दूसरी बार विधायक बनने के बाद उन्हें कल्याण सिंह सरकार में नगर विकास राज्य मंत्री बनाया गया था।

इसके बाद 1997 में कल्याण सिंह सरकार में आवास राज्य मंत्री, 1999 में रामप्रकाश गुप्ता और 2000 में राजनाथ सिंह सरकार में नियोजन एवं सांख्यिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे।

वर्ष 2002 में मायावती सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दायित्व संभाला। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार में नगर विकास और संसदीय कार्य मंत्री बने और 2022 में योगी की दूसरी सरकार में उन्हें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

भाषा आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में