कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला
कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला
कुशीनगर (उप्र), चार अगस्त (भाषा) कुशीनगर जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के टेकुआटार डीह टोले का एक युवक मंगलवार सुबह खोठही क्षेत्र में मिश्रौली ढाला के समीप कप्तानगंज- थावे रेलवे ट्रैक पर मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोले के निवासी संतोष मधेशिया (30) का क्षत विक्षत शव मंगलवार सुबह खोठही क्षेत्र में मिश्रौली ढाला के समीप रेलवे लाइन पर मिला। पुलिस ने सभी अंगों को एकत्र कर पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी चंन्द्र भान सिंह ने बताया कि संतोष अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मिश्रौली क्षेत्र में रहकर ठेला चलाता था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
भाषा सं राजेंद्र
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


