Swami Avimukteshwaranand Statement: आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए जानलेवा हमले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- ये बात गले उतरने वाली नहीं
Swami Avimukteshwaranand Statement: आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सवाल उठाए हैं।
Swami Avimukteshwaranand Statement/ Image Source- IBC24
- आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है।
- इस हमले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सवाल उठाए हैं।
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हमले को महज एक 'बनावट' करार दिया है।
Swami Avimukteshwaranand Statement: प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए जानलेवा हमले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सवाल उठाए हैं और इस हमले को महज एक ‘बनावट’ करार दिया है। (Swami Avimukteshwaranand Statement) आशुतोष ब्रह्मचारी का नाम लिए बिना कहा कि, घटना की जो पटकथा सुनाई जा रही है, वह गले उतरने वाली नहीं है।
आशुतोष पर हुए हमला बनावटी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, यह कैसे मुमकिन है कि कोई व्यक्ति शौचालय जाने तक पूरी तरह ठीक रहे और वहां से निकलते ही अचानक लहूलुहान हो जाए। उनके अनुसार, यह पूरी घटना केवल चर्चा में बने रहने और सरकारी सुरक्षा हासिल करने के लिए रचा गया एक दिखावा प्रतीत होती है।
इतना ही नहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भारतीय रेल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि ट्रेन जैसी सुरक्षित जगह पर किसी यात्री के साथ ऐसी वारदात होती है, तो यह जीआरपी और रेल प्रशासन की विफलता है। उन्होंने तर्क दिया कि रेलवे को इस बात का जवाब देना चाहिए कि, (Swami Avimukteshwaranand Statement) आखिर एक सुरक्षित माने जाने वाले कोच के भीतर किसी व्यक्ति पर हमला कैसे संभव है। अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट किया कि चाहे यात्री आशुतोष हों या कोई और, सफर के दौरान उनकी जान-माल की रक्षा करना सीधे तौर पर प्रशासन की जिम्मेदारी है।
आशुतोष के दावे पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार
वहीं जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बताया गया कि, आशुतोष ब्रह्मचारी उनके खिलाफ प्रमाण एकत्र करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे, तो उन्होंने इसे बेतुका बताया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, इस कथित हमले के पीछे के असल उद्देश्यों को समझना कठिन नहीं है। उनके मुताबिक, माहौल बनाने की कोशिशें अपनी जगह हैं, लेकिन असलियत यह है कि इस पूरी घटना में कहीं भी कोई ठोस आधार नजर नहीं आता। (Swami Avimukteshwaranand Statement) अंततः उन्होंने पूरे मामले की जवाबदेही रेलवे के पाले में डाल दी कि यदि हमला हुआ है, तो प्रशासन अपनी चुप्पी तोड़े।
आशुतोष को मिलनी चाहिए एसपीजी सुरक्षा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
वहीं दूसरी तरफ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रम्हचारी को सुरक्षा देने की बात भी कही है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हम शारीरिक हिंसा के पक्ष में नहीं है। रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। जो भी कोई बात कहता है उसका तथ्यों व प्रमाणों से उत्तर दिया जाना चाहिए। हमला किसी के ऊपर हो, यदि आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला हुआ है तो भी हमलावर को पकड़कर दंडित किया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। एसपीजी सुरक्षा देने की जरूरत हाे तो दे देना चाहिए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Pawan Singh Emotional Post :”आपके बिना अधूरा हूं…’ पहली पत्नी के लिए पवन सिंह का 10 साल पुराना दर्द छलक उठा, दूसरी पत्नी ने लिखी ये बड़ी बात
- Mahtari Vandan Yojana 25th Installment : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम साय का बड़ा तोहफा, महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, अब तक खाते में आ चुके है इतने पैसे
- Russia on Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव तो भड़का रूस, बुलाई इन देशों की बैठक, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून अब खत्म

Facebook


