किशोर से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

किशोर से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

किशोर से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
Modified Date: July 6, 2026 / 01:11 pm IST
Published Date: July 6, 2026 1:11 pm IST

बलिया (उप्र), छह जुलाई (भाषा) बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को 14 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे के निवासी और सिसोटार गांव स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू ने रविवार को अपने घर पर फर्नीचर का काम करने के बहाने एक 14 वर्षीय किशोर को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोर की तहरीर पर गुलाम मुस्तफा के विरुद्ध यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिली है और इस बारे में सिकंदरपुर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गयी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं. सलीम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में