UP Crime News: शिक्षक ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत, अब पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम, जानकर आपको भी लगेगा झटका
UP Crime News: बदायूं जिले में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
UP Crime News|| Image- IBC24 News File
- उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी।
- छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर।
- पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार।
UP Crime News: बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह पर आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। (UP Crime News) पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि शनिवार को छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद देर शाम उसके पिता ने उसहैत थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। (UP Crime News) शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपी शिक्षक ने सफाई में कही ये बात
UP Crime News: बआरोपी शिक्षक प्रेमवीर सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया है। आरोपी शिक्षक का कहना है कि कक्षा में शरारत करने पर उसने छात्रा को थप्पड़ मारा था। इसके बाद अन्य बच्चों द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर छात्रा रोते हुए घर चली गई। शिक्षक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। (UP Crime News) उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi Netherlands Visit: पीएम मोदी के नीदरलैंड दौरे पर किन मुद्दों पर बनी बात? जानिए आतंकवाद से लेकर सेमीकंडक्टर तक 17 बड़े समझौते
- District Advocates Association Election Result: दिनेश देवांगन अध्यक्ष, तो सुर्यकांत पाटस्कर बने उपाध्यक्ष, रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम हुए घोषित, इन लोगों ने भी मारी बाजी
- PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड्स दौरे के बीच अचानक इस डैम पर पहुंचे पीएम मोदी, वादियां देख हुए मंत्रमुग्ध, वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Facebook


