मस्जिद परिसर में नौ वर्षीय लड़के से कुकर्म के आरोप में नाबालिग हिरासत में

Ads

मस्जिद परिसर में नौ वर्षीय लड़के से कुकर्म के आरोप में नाबालिग हिरासत में

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 11:48 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 11:48 PM IST

मेरठ (उप्र), 23 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में नौ वर्षीय लड़के के साथ कथित कुकर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय आरोपी को महज 14 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, शाहपीर गेट निवासी एक व्यक्ति ने 22 मई को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसका नौ वर्षीय पुत्र नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गया था।

शिकायत में कहा गया है कि वहां 16 वर्षीय आरोपी उसे नूर इस्लाम मस्जिद से मदरसा परिसर की छत पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।

पीड़ित के परिजन की तहरीर पर थाना कोतवाली में पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर गोला

गोला