इटावा में नहर में डूबने से किशोरी की मौत

Ads

इटावा में नहर में डूबने से किशोरी की मौत

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 03:29 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 03:29 PM IST

इटावा, नौ मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भोगनीपुर नहर में नहाने के दौरान चार लड़कियां डूब गईं जिनमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लवेदी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की चार लड़कियां गांव के पास स्थित भोगनीपुर नहर में नहा रही थीं, तभी वे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगीं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने तीन लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 15 वर्षीय उपासना राजपूत का कुछ पता नहीं चल पाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शनिवार सुबह किशोरी का शव नहर से बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं जफर खारी

खारी