अमेठी में युवक का शव फंदे से लटका मिला

Ads

अमेठी में युवक का शव फंदे से लटका मिला

  •  
  • Publish Date - October 3, 2025 / 10:43 AM IST,
    Updated On - October 3, 2025 / 10:43 AM IST

अमेठी (उप्र), तीन अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के सेवरा गांव में 20 वर्षीय लड़के का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान देवगन चौहान के रूप में हुई है। वह शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सेवरा गांव का रहने वाला था। उसका शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला।

शुकुल बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

भाषा सं जफर गोला

गोला