मऊ में पेड़ के नीचे युवक का शव मिला, पुलिस ने हत्या का अंदेशा जताया

Ads

मऊ में पेड़ के नीचे युवक का शव मिला, पुलिस ने हत्या का अंदेशा जताया

  •  
  • Publish Date - November 15, 2025 / 06:29 PM IST,
    Updated On - November 15, 2025 / 06:29 PM IST

मऊ (उप्र), 15 नवंबर (भाषा) मऊ जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के ताजेपुर मोहल्ला पश्चिमपुरा में शनिवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने हत्या का अंदेशा जताते हुए कहा कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ताजेपुर निवासी अनिल राजभर (37) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

मृतक के भाई सुनील राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अनिल प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात मछली पकड़ने के लिए हामीरपुर नाले पर गया था और सुबह तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान पता चला कि पास में स्थित एक नीम के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा है। परिजन वहां पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी