देवरिया के मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

Ads

देवरिया के मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 01:56 PM IST

देवरिया (उप्र), 24 अप्रैल (भाषा) देवरिया जिले की पुलिस ने शुक्रवार सुबह महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मेडिकल कॉलेज के मरीजों के लिए बने शेड के पास सुबह करीब छह बजे लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में देखा और इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी।

उसने बताया कि मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी उसे आपातकालीन वार्ड ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देवरिया कोतवाली के प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि युवक की पहचान भटनी थाना क्षेत्र के प्यासी निवासी रामनारायण (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द

मनीषा खारी

खारी