आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा की मजबूत ढाल बनेगा नागरिक सुरक्षा विभाग : मुख्यमंत्री योगी
आपदा प्रबंधन और जनसुरक्षा की मजबूत ढाल बनेगा नागरिक सुरक्षा विभाग : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 31 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि नागरिक सुरक्षा की भूमिका सिर्फ युद्धकालीन परिस्थितियों तक सीमित नहीं बल्कि आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण है।
राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में नागरिक सुरक्षा की भूमिका केवल युद्धकालीन परिस्थितियों तक सीमित नहीं बल्कि आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव, जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव, अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विभाग की क्षमताओं को और मजबूत किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा गतिविधियों से जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिक सुरक्षा विभाग को जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मजबूत, आधुनिक व सक्षम संस्था के रूप में विकसित किया जाए।
भाषा सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


