उच्च न्यायालय राहुल गांधी की संपत्ति की जांच संबंधी अनुरोध वाली याचिका पर 12 मई को सुनवाई करेगा
उच्च न्यायालय राहुल गांधी की संपत्ति की जांच संबंधी अनुरोध वाली याचिका पर 12 मई को सुनवाई करेगा
लखनऊ, छह मई (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ जांच के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय की है।
न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की पीठ ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया।
याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर अदालत अगली सुनवाई के दौरान दलीलें सुनेगी।
पिछले साल 25 अप्रैल को दायर याचिका में केंद्र सरकार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, उत्तर प्रदेश पुलिस और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय के निदेशक को प्रतिवादी के रूप में नामित किया गया है।
पीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई की, लेकिन देर शाम तक आदेश अदालत की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया था।
भाषा सं जफर आशीष
आशीष

Facebook


