Kannauj Road Accident News: जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे थे तीन दोस्त, अचानक हुआ कुछ ऐसा की मच गई चीख-पुकार, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश
Kannauj Road Accident News: कन्नौज जिले में जन्माष्टमी पर झांकी देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
Kannauj Road Accident News/image: IBC24 File
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
- जन्माष्टमी पर झांकी देखकर लौट रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
- इस दर्दनाक हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।
Kannauj Road Accident News: कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जन्माष्टमी पर झांकी देखकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे तीन युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डुडवा बुजुर्ग चौराहे के पास हुआ।
कैसे हुआ सड़क हादसा?
थाना प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि बैंसन पुरवा गांव निवासी अनुराग (18), आशीष (17) और अमोलर तालग्राम निवासी अमन उर्फ कृष्णा (18) जन्माष्टमी के अवसर पर गुरसहायगंज में झांकियां देखने गए थे। उन्होंने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। (Kannauj Road Accident News)
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Kannauj Road Accident News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है और अज्ञात वाहन तथा उसके चालक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Nagar Parishad Employees Terminated : कर रहे थे दिवाली बोनस का इंतजार…आ गया नौकरी से निकालने का आदेश, नगर परिषद के 70 से अधिक कर्मचारी बर्खास्त, 200 से अधिक पर लटकी तलवार
- UP Krishna Janmashtami: गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव, विधि विधान से पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप को पालने में झुलाया
- OP Rajbhar Target Akhilesh Yadav: ‘न राम के न कृष्ण के, आपका मन केवल एक ही तरफ’, अखिलेश पर राजभर का नया हमला, जानें क्या-क्या कहा…

Facebook


