उत्तर प्रदेश के बांदा में गोबर फेंकने को लेकर विवाद के बाद एक महिला की हत्या, दो लोग घायल
उत्तर प्रदेश के बांदा में गोबर फेंकने को लेकर विवाद के बाद एक महिला की हत्या, दो लोग घायल
बांदा (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गोबर फेंकने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद धारदार हथियारों से किए गए हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी (सदर) सौरभ सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार को जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि राजबहादुर निषाद (50), उनकी पत्नी गीता (45) और बेटा अनिल (23) बच्चों द्वारा साझा पैतृक जमीन पर गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष से बात करने गए थे।
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान राजबहादुर के बड़े और छोटे भाई ने कथित रूप से हंसिया और कुल्हाड़ी से तीनों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया।
सिंह ने बताया कि राजबहादुर और अनिल का इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
सिंह ने बताया कि राजबहादुर की शिकायत के आधार पर उनके भाइयों रामबहादुर और शिवलोचन, उनकी पत्नियों और भतीजे राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रामबहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब

Facebook


