फार्म हाउस में तैनात चौकीदार मृत पाया गया

फार्म हाउस में तैनात चौकीदार मृत पाया गया

फार्म हाउस में तैनात चौकीदार मृत पाया गया
Modified Date: March 5, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: March 5, 2026 8:48 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के नईमंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीबीपुर पुलिस चौकी के एक पास फार्म हाउस में तैनात 50 वर्षीय एक चौकीदार बुधवार रात मृत मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साब ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक के चेहरे पर मांस कटा हुआ मिला है और आशंका है कि उसपर किसी जानवर ने हमला किया होगा ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में