ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत

ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत

ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत
Modified Date: September 7, 2026 / 11:32 am IST
Published Date: September 7, 2026 11:32 am IST

गोंडा (उप्र), सात सितंबर (भाषा) गोंडा जिले में सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) योगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर पिपरा भोधर के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि भटपुरवा निवासी अमन कुमार उपाध्याय (15) मोटरसाइकिल से सुबह करीब सात बजे ट्यूशन पढ़ने खरगूपुर बाजार जा रहा था। उसके साथ गांव का ही एक अन्य किशोर विपिन मौर्य (17) भी था।

सिंह ने बताया कि इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार भार वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन चालक की पहचान लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के बाजपुर निवासी उदय सिंह के रूप में की है।

सिंह ने कहा कि मृत अमन के पिता विजय कुमार की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया हैऔर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम वैभव

वैभव


लेखक के बारे में