मेरठ (उप्र), 27 मई (भाषा) मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में पुलिस ने हज यात्रा कराने के नाम पर लोगों से आठ लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में 16 अक्टूबर, 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जब्बार, उसकी पत्नी नाजमा और रजिया ने वादी समेत कई लोगों को हज यात्रा कराने का झांसा देकर उनसे करीब 8.06 लाख रुपये ले लिए लेकिन आरोपियों ने न तो हज यात्रा कराई और न ही धनराशि लौटायी।
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जब्बार, पत्नी नाजमा, और रजिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है । उसने कहा कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
भाषा सं राजेंद्र राजकुमार
राजकुमार