कन्नौज में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों की मौत

Ads

कन्नौज में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 18, 2023 / 12:47 PM IST,
    Updated On - September 18, 2023 / 12:47 PM IST

कन्नौज (उप्र), 18 सितंबर (भाषा) कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठठिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राम सिसइयन पुरवा निवासी गोरेलाल (58),प्यारेलाल (53), शंकर (35) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भदौसी की ओर जा रहे थे, तभी भदौसी चौराहे पर ठठिया से मकनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

सिंह ने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

एसएचओ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा, जहां चिकित्सकों ने गोरेलाल और प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल शंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के बाद फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

भाषा सं आनन्द नरेश

नरेश