जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट में तीन की मौत, इलाके में तनाव

Ads

Three killed in clash between two parties over land dispute in Amethi : दो गुट ज़मीनी विवाद में लाठी-डंडों से लैस होकर भिड़ गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई

  •  
  • Publish Date - March 16, 2022 / 01:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

अमेठी (उप्र)। अमेठी जिले के अमेठी थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर-गंगवाछ गांव में मंगलवार शाम को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन लागू करने सदन में हंगामा, कांग्रेस की सरकारें पुरानी पेंशन बहाल कर सकती हैं तो बीजेपी क्यों नहीं?

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार पांडे ने पत्रकारों को बताया कि घटना उस समय हुई जब यादव समुदाय के दो गुट ज़मीनी विवाद में लाठी-डंडों से लैस होकर भिड़ गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  ATS का मास्टर प्लान…जानिए उन्होंने कैसे इस पूरे मिशन को अंजाम दिया?

उन्होंने कहा , ‘ चार-पांच घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई।’

यह भी पढ़ें:  कब्जाधारी को मालिकाना हक देना चाहती है सरकार, हक चाहिए लेकिन…पैसे खर्च करने से परहेज

पांडे के अनुसार गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस की स्लीपर सेल हैं MLA आरिफ मसूद’ हिजाब मामले को लेकर दिए गए बयान पर गृह मंत्री का पलटवार