उप्र : सुलतानपुर में हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरा, दो लोगों की मौत

Ads

उप्र : सुलतानपुर में हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरा, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 12:49 AM IST

सुलतानपुर, चार जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शनिवार शाम 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

लंभुआ के क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि मृतकों की पहचान सकवा गांव निवासी राधेश्याम यादव (55) और गुरु प्रसाद गुप्ता (50) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत