Kasganj Road Accident News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

Kasganj Road Accident News: एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी।

Kasganj Road Accident News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत
Modified Date: April 27, 2026 / 08:23 am IST
Published Date: April 27, 2026 8:22 am IST

Kasganj Road Accident News: कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंकदरपुर वैश थाना क्षेत्र में कादरगंज गंगा घाट पुल पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार एक दंपति और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सोमवीर (35), उसकी पत्नी अमिता (30) और उसके दो साल के बेटे शिवा के रूप में हुई है और वे सभी कासगंज जिले के पटियाली पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले थे। (Kasganj Road Accident News) सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ऑटो चालक था मृतक

सूत्रों के मुताबिक सोमवीर दिल्ली में रहकर आटो—रिक्शा चलाता था और आजकल वह अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव रामपुर गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को वे बदायूं जिले के सिरोही गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को (Kasganj Road Accident News) घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया है, और फरार चालक को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.