खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर : महिला समेत तीन यात्रियों की मौत, 11 घायल
खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर : महिला समेत तीन यात्रियों की मौत, 11 घायल
सुलतानपुर (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह एक खड़ी बस को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक के टक्कर मार देने से बस सवार एक महिला समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा 11 अन्य यात्री घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन-96 के पास गुड़गांव से बिहार जा रही एक बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में महिला समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गये।
कुमार ने बताया कि मृतकों में श्याम लाल (28), विनोद मण्डल (50) और किरन देवी (60) शामिल हैं, जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए संजीव कुमार, रेखा देवी, भीम कुमार, राजकुमार, नीरज, सूरज, ब्रह्मदेव, सुशील, वीरेंद्र, आशीष व एक अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुमार ने बताया कि यह बस हरियाणा के गुड़गांव से बिहार जा रही थी और बाकी बस यात्रियों को दूसरी बस बुलाकर उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।
भाषा सं सलीम वैभव
वैभव

Facebook


