उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 03:03 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 03:03 PM IST

सोनभद्र (उप्र), 25 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुई सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर केकराही गांव के पास हुई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि जौनपुर के निवासी जय सिंह (49) और उनकी पत्नी सरिता सिंह (48) मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कर्मा के निवासी चंदू (20) ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि दो अन्य घायल व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब