कन्नौज में जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

कन्नौज में जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

कन्नौज में जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
Modified Date: September 5, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: September 5, 2026 2:46 pm IST

कन्नौज (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) कन्नौज जिले में जन्माष्टमी पर झांकी देखकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे तीन युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में डुडवा बुजुर्ग चौराहे के पास हुआ।

थाना प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि बैंसन पुरवा गांव निवासी अनुराग (18), आशीष (17) और अमोलर तालग्राम निवासी अमन उर्फ कृष्णा (18) जन्माष्टमी के अवसर पर गुरसहायगंज में झांकियां देखने गए थे।

उन्होंने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है और अज्ञात वाहन तथा उसके चालक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल खारी

खारी


लेखक के बारे में