आगरा में किन्नर ने आत्महत्या की

Ads

आगरा में किन्नर ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - July 15, 2024 / 10:39 PM IST,
    Updated On - July 15, 2024 / 10:39 PM IST

आगरा, 15 जुलाई (भाषा) आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक किन्नर ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि 22 वर्षीय अरुण उर्फ सौम्या गुप्ता का बधाई के रुपये को लेकर अपने साथियों से विवाद हो गया जिससे खफा होकर गुप्ता ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

गुप्ता के मामा बालकिशन ने बताया कि चार महीने पहले ही वह मेरठ से आगरा आई थी और तब से वह परिजनों से अलग आजमपाड़ा में किराये के कमरे में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार सायं करीब सात बजे पड़ोसियों ने उन्हें गुप्ता द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी।

इस संबंध में थाना जगदीशपुरा निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

भाषा सं. नोमान

नोमान