Innocent was playing in the verandah... Taking advantage of being deaf and deaf, the young man did abominable act, then what happened...
शाहजहांपुर : शाहजहांपुर जिले में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला समाने आया है जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अप्राकृतिक संबंध और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Read More : इस दिग्गज क्रिकेटर पर लगा यौन उत्पीड़न के दौरान गला दबाने का आरोप, पीड़िता की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, उसके पति सलमान ने उसे तीन तलाक दिया और बाद में हलाला के नाम पर अपने छोटे भाई इस्लाम से निकाह करा दिया। महिला का आरोप है कि बाद में दोनों भाई उसके साथ सामूहिक रूप से कथित दुराचार करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सलमान की पांच वर्ष पूर्व इस महिला के साथ शादी हुई थी और उसने इसी साल अगस्त में अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।
Read More : देसी ब्रांड लाया 40 घंटे तक चलने वाले दो Earbuds, कीमत मात्र इतनी
उन्होंने बताया कि चूंकि सलमान अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता था, इसलिए उसने मौलाना गुड्डू हाजी की मदद से हलाला के लिए उसका निकाह अपने छोटे भाई इस्लाम से करा दिया। पुलिस के मुताबिक हालांकि इस्लाम ने हलाला होने के बाद भी उसे तलाक नहीं दिया और दोनों भाई महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।
Read More : Shehnaaz Gill Photos: रॉयल आउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगा रही एक्ट्रेस
कुमार ने बताया कि महिला का पति उसके साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक संबंध बनाता था और जब उसने यह शिकायत पति के परिजनों से की तो उन्होंने शिकायत नजरअंदाज की। पुलिस ने महिला के पति सलमान, इस्लाम, नूर बी, मुन्नी, गुड्डू हाजी तथा बबलू पर सामूहिक दुराचार तथा प्राकृतिक रूप से संबंध बनाने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।