चित्रकूट में बागै नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
चित्रकूट में बागै नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
बांदा (उप्र), 31 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के दो बच्चे मंगलवार को बागै नदी में नहाने के दौरान डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पहाड़ी थाने की पुलिस ने बताया कि सकरौली गांव के मजरा क्योटन पुरवा के रहने वाले नवल राजपूत का बेटा शिवम (9) और गोविंद राजपूत का बेटा आशीष (10) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बागै नदी के चकरेही घाट में नहाने गए थे, जहां अनजाने में पानी की गहराई में चले गए और दोनों की डूबने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे राजापुर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजकमल ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवारों को सरकारी आर्थिक मदद मिल सके।
भाषा सं जफर मनीषा रंजन
रंजन

Facebook


