गैस सिलेंडर लेकर जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत

गैस सिलेंडर लेकर जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत

गैस सिलेंडर लेकर जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत
Modified Date: July 9, 2024 / 05:46 pm IST
Published Date: July 9, 2024 5:46 pm IST

सुलतानपुर (उप्र) नौ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इस घटना में माता-पिता भी घायल हो गए हैं जिनका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में जारी है । उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक आगे जाकर पलट गयी।

थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, जबकि घायल माता पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी पप्पू निषाद अपनी पत्नी आरती व दो बच्चे शिवांग (8) तथा शिवांक (6) को लेकर कोतवाली नगर के महमूदपुर कटावा आ रहा था।

उन्होंने बताया कि सभी गोसाईगंज के इटकौली के पास पहुंचे थे कि गैस सिलेंडर लादकर ले जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिलक में टक्कर मारी और ट्रक पलट गया।

उन्होंने बताया कि टक्कर में दोनों मासूम बच्चों की मौके पर मौत हो गई।

घायल आरती के भाई सुदामा ने बताया कि आज हमारे भाई की शादी थी, जिसमे शामिल होने के लिए दीदी जीजा और बच्चे आ रहे थे कि रास्ते में ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में