उप्र: नीलगाय से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत

Ads

उप्र: नीलगाय से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 9, 2023 / 03:05 PM IST,
    Updated On - December 9, 2023 / 03:05 PM IST

अमेठी (उप्र), नौ दिसंबर (भाषा) अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में शनिवार को नीलगाय से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शीलू (30) और शब्बीर अहमद (34) पूर्वाह्न करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से गौरीगंज जा रहे थे, तभी रास्ते में काजीपट्टी के पास उनका वाहन एक नीलगाय से टकरा गया। घटना में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा सुभाष

सुभाष