तेल अवीव, सात जून (एपी) इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक और आसपास के इजराइली कस्बों में रविवार को एक साथ गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इजराइल की बचाव सेवा ‘मैगन डेविड एडम’ ने यह जानकारी दी।
इजराइल पुलिस ने बताया कि उन्होंने कम से कम एक हमलावर को मार गिराया है और अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। इलाके के निवासियों को घर में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अक्टूबर 2023 में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में इजराइल की सैन्य गतिविधि, वेस्ट बैंक में इजराइलियों पर हमले और फलस्तीनियों के खिलाफ इजराइली बस्ती के लोगों की हिंसा में भारी वृद्धि हुई है।
फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सप्ताहांत में इजराइली सैनिकों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक कार पर गोली चलाई। मंत्रालय का कहना था कि कार सैनिकों की ओर तेजी से बढ़ रही थी। इस गोलीबारी में सात महीने के फलस्तीनी बच्चे की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए।
एपी सुरभि प्रशांत
प्रशांत