Wife Cut Husband Private Part / Image Source : AI GENERATED
मुंगेर : Wife Cut Husband Private Part : बिहार के मुंगेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक में एक पत्नी ने सोते समय अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर में रखे जेवरात और अपनी चार महीने की मासूम बच्ची को लेकर मौके से फरार हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में घायल पति मोहम्मद फैसल खान को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में चार टांके लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद फैसल की शादी 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर की रहने वाली इशरत हसन उर्फ सानिया से हुआ था। usband Wife Dispute Munger शादी के शुरुआती कुछ महीने सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में फैसल को अपनी पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध होने का पता चला। फैसल का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर उस युवक से फोन पर लंबी बात करती थी और विरोध करने पर पति से अलग रहने की जिद पर अड़ जाती थी।
घटना के दिन इसी बात को लेकर सानिया का फैसल और उसकी मां से भारी विवाद हुआ था। देर शाम जब फैसल काम से लौटकर कमरे में सोने गया, तब आरोपी पत्नी ने मौका पाकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर पूरवसराय थाना प्रभारी सौरव कुमार ने बताया कि पहले यह पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और मारपीट का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और घटना के बाद से फरार चल रही आरोपी महिला इशरत हसन उर्फ सानिया की तलाश तेज कर दी है। पुलिस फ़िलहाल मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।