सुलतानपुर में मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत तीन घायल

Ads

सुलतानपुर में मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत तीन घायल

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 09:40 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 09:40 PM IST

सुलतानपुर (उप्र), पांच मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा पूरे चंद्रिका मिश्र के पास नहर तटबंध मार्ग पर हुआ। उन्होंने बताया कि टक्कर में एक बाइक सवार और दूसरी बाइक पर पीछे बैठे एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने मृतकों की पहचान अयोध्या निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा (45) और अमेठी निवासी राम पतेसर (65) के रूप में की है। घायलों में तिलकराज (43) और हिमांशी पाठक (16) शामिल हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से तिलकराज को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण लापरवाही माना जा रहा है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन