उप्र : कार की टैंकर से भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मृत्यु, दो घायल
उप्र : कार की टैंकर से भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मृत्यु, दो घायल
शाहजहांपुर (उप्र), सात जून (भाषा) जिले में कार और टैंकर की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो महिलाएं घायल हो गईं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहजहांपुर जलालाबाद मार्ग पर जमुनिया गांव के पास जलालाबाद की ओर से आ रही कार सामने से आ रहे एक टैंकर से टकरा गई जिसमें कार ड्राइवर सौरभ (32) और रामपाल (62) की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं राजेंद्र
मनीषा
मनीषा

Facebook


