दुकान के आगे लगे टीन शेड के गिरने से दो लोगों की मौत
दुकान के आगे लगे टीन शेड के गिरने से दो लोगों की मौत
सहारनपुर (उप्र), 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दुकान के आगे लगे टीन शेड के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ग्राम भटपुरा निवासी पूर्व प्रधान जयपाल सैनी (55) और नवादा गांव निवासी किसान रामकेश सैनी (56) के रूप मे हुई है।
नकुड थाने के प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने बताया कि जयपाल सैनी और रामकेश सेनी रविवार रात साढ़े दस बजे उत्तराखंड में आयोजित एक पंचायत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। नकुड रोड पर ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल के पास अचानक तेज बारिश और तूफान आने के कारण दोनों एक दुकान के आगे लगे टीन शेड के नीचे खडे हो गये।
इसी बीच तेज हवा के कारण यह शेड भरभराकर दोनों के ऊपर गिर पडा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सोनकर ने बताया कि करीब एक घंटे बाद जब थाने की गश्त पुलिस वहां से गुजरी तो सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल देखकर पुलिसकर्मी वहां रुक गये और उन्हें मलबे में दो व्यक्ति दबे हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने दोनों की तलाशी के बाद मोबाइल के माध्यम से उनके परिजनों को सूचित किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
भाषा सं जफर गोला
गोला

Facebook


