रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Ads

रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 04:42 PM IST

अमेठी (उप्र), दो अप्रैल (भाषा) अमेठी जिले के पीपरपुर थानाक्षेत्र में दुर्गापुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक संग्रामपुर थानाक्षेत्र के चंडेरिया गांव के रेहान अली (40) और रमजान अली (60) आज दोपहर जा रहे थे, उसी दौरान पीपरपुर थानाक्षेत्र में दुर्गापुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार बस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

उसने बताया कि इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि शवों का नियमानुसार पोस्टमार्टम सुल्तानपुर में होगा एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार

शीर्ष 5 समाचार