उत्तर प्रदेश के देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत
Modified Date: May 31, 2025 / 10:52 am IST
Published Date: May 31, 2025 10:52 am IST

देवरिया (उप्र), 31 मई (भाषा) देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे रुद्रपुर मार्ग स्थित पहनना इलाके के पास हुई जब अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार 25 वर्षीय विनय और 42 वर्षीय रामायण की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

भाषा सं. सलीम खारी

खारी


लेखक के बारे में