मिर्जापुर (उप्र), 25 जून (भाषा) मिर्जापुर जिले के पड़री क्षेत्र में सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र का निवासी भोलानाथ मोटरसाइकिल पर अपनी भतीजियों संगीता (19) और अमृता (तीन) को लेकर शक्तेशगढ़ जा रहा था, तभी पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे पर चुनार की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि भोलानाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं जबकि उनके भोलानाथ का इलाज किया जा रहा है।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब