उप्र: बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, एक नाबालिग घायल
उप्र: बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, एक नाबालिग घायल
बुलंदशहर, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक नाबालिग लड़की घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार ने बताया कि हादसा अरनिया थाना क्षेत्र के मुनी गांव के पास हुआ।
उन्होंने बताया कि बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर जा रही एक ऑल्टो कार ने खेत में काम कर लौट रही दो महिलाओं और एक नाबालिग को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मालती (45) और सुमित्रा (28) को मृत घोषित कर दिया जबकि 17 वर्षीय पायल को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, कार चालक भी हादसे में घायल हुआ है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


