उप्र: भदोही में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से सफाई कर्मचारी की मौत, साथी झुलसा

उप्र: भदोही में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से सफाई कर्मचारी की मौत, साथी झुलसा

उप्र: भदोही में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से सफाई कर्मचारी की मौत, साथी झुलसा
Modified Date: August 11, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: August 11, 2026 4:31 pm IST

भदोही, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर पंखा ठीक करते समय करंट लगने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई जबकि उसका साथी झुलस गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

औराई थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर जिले के फरीदपुर गांव निवासी अवधेश यादव (42) और रंजीत यादव (45) सरकारी सफाई कर्मचारी हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों औराई विकासखंड के महाथुआ गांव में तैनात हैं और साथ में किराये के कमरे में रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दोनों अपने कमरे में लगे छत के पंखे में आई खराबी को ठीक कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, अवधेश लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर पंखा ठीक कर रहा था, जबकि रंजीत नीचे से सीढ़ी पकड़े हुए था।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान बिजली का तार अचानक लोहे की सीढ़ी के संपर्क में आ गया और करंट लगने से अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, करंट के तेज झटके से रंजीत नीचे गिर गया और मामूली रूप से झुलस गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि रंजीत की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे मामूली चोटें आई हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सफाई कर्मचारी की मौत की सूचना जिला प्रशासन और उसके परिजनों को दे दी गई है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में