बुलंदशहर (उप्र), 18 जुलाई (भाषा) बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पुष्पेंद्र ने अपने पिता रामप्रताप (68) की फावड़े से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र और उसके पिता रामप्रताप के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द सिम्मी
सिम्मी